Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana online Registration :- हमारे देश में ऐसे बहुत लोग हैं जो अपना परिवार चलाने के लिए लघु उद्योग या छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय कर रहे है। इस नागरिको के वृद्ध होने पर आय का कोई भी साधन उपलब्ध नही होता जिसके चलते वह अपने परिवार का खर्च चलाने में असमर्थ रहते हैं। क्योंकि वृद्ध होने पर उन व्यपारियों के पास इतनी क्षमता नहीं होती की वे कार्य कर सके।
Post overview
Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana 2023
PM Karam Yogi Mandhan Yojana 2023 के माध्यम से केंद्र GST के अंतर्गत पंजीकृत दुकानदारों, व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी। जिसके लिए लाभार्थियों को प्रतिमाह अपनी आयु को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम का भुगतान करना होगा। पीएम कर्म योगी मानधन योजना के अंतर्गत उन दुकानदारों, व्यापारियों को सम्मलित किया गया है। जिनका वार्षिक टर्न ओवर 1.5 लाख तक होगा।
देश के जो भी इच्छुक व्यापारी दुकानदार प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना 2023 के अंतर्गत सम्मिलित होना चाहते हैं वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात ही लाभार्थी प्रीमियम का भुगतान करके योजना के अंतर्गत सम्मिलित हो सकते हैं। कर्म योगी मानधन योजना का लाभ लेने की पूरी प्रोसेस के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह लेख पूरा पढ़ें।
प्रधामनंत्री कर्म योगी मानधन योजना 2023 क्या है? |PM Karam Yogi Mandhan Yojana 2023
PM Karam Yogi Mandhan Yojana वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा आयोजित की गई एक कल्याणकारी योजना है जिसके अंतर्गत सभी जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत दुकानदारों छोटे व्यापारियों को उनकी आयु 60 वर्ष होने के उपरांत पेंशन के रूप में वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी।
जिसके लिए पात्र उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹55 से लेकर ₹200 प्रीमियम का भुगतान करना होगा। इस योजना को मुख्य रूप से इसलिए शुरू किया गया है ताकि बुढ़ापे के समय छोटे व्यापारियों को अपना जीवन व्यतीत करने में कोई भी समस्या उठानी ना पड़े।
PM Karam Yogi Mandhan Yojana 2023 का पात्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की आयु के सभी छोटे दुकानदारों उधमी कर्मियों को बनाया गया है।
जिनकी वार्षिक आय 1.5 लाख तक है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार पीएम कर्म योगी मानधन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
अगर आप भी इस योजना के उम्मीदवार हैं और आप लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आप को सर्वप्रथम इस योजना से संबंधित सभी जानकारी जैसे प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता, उद्देश्य आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
जो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराने वाले हैं। इसलिए कृपया करके आप इस आर्टिकल को बिना छोड़ें अंत तक जरूर पढ़ें। तथा इसी तरह क अन्य भी कई योजना जैसे की Pradhan Mantri Mudra Yojana भारत सरकार द्वारा आम नागरिको क मदद क लिए लायी जाती रहती है
Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana के उद्देश्य
बहुत से ऐसे छोटे व्यवसाय करने वाले नागरिक हैं जिनके वृद्ध होने के बाद उन्हें व उनके परिवार को अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है
क्योंकि वृद्ध होने पर छोटे व्यवसाय करने वाले नागरिक कार्य करने में असमर्थ होते हैं ऐसे छोटे व्यवसाय करने वाले नागरिकों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा मानधन योजना का शुभारंभ किया गया है।
जिसके अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को हर महीने सरकार द्वारा निर्धारित किए गए प्रीमियम का भुगतान करना होगा जिसके बाद छोटे व्यवसाय करने वाले बुजुर्ग व्यापारी, दुकानदार को बिना किसी पर निर्भर हुए अपना जीवन जी सकेंगे।
इस योजना को शुरू करने एकमात्र उद्देश्य वृद्ध व्यवसाय कर्मियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
पीएम कर्म योगी मानधन योजना के अंतर्गत डेय प्रीमियम Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana Premium
Entry Age | Superannuation Age | Member’s monthly contribution (Rs) | Central Govt’s monthly contribution (Rs) | Total monthly contribution (Rs) |
(1) | (2) | (3) | (4) | (5)= (3)+(4) |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
प्रधानमंत्री मानधन योजना के लाभ
इस कल्याणकारी योजना के शुरू होने से देश के छोटे व्यापारी दुकानदारों को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने पर निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे जैसे-
- Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु होने पर उम्मीदवार को प्रतिमाह ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- अगर उम्मीदवार की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को इस योजना के तहत राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि का आधा प्रीमियम केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
- मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि डीबीटी के माध्यम से धनराशि आपके बैंक खाते में सीधे पहुंचाई जाएगी।
- पीएम मानधन योजना एक जीवन बीमा नोडल एजेंसी की तरह काम करेगी। इस योजना के अंतर्गत देश के केवल छोटे व्यापारी ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- लाभार्थी के बैंक खाते से प्रीमियम की राशि खुद-ब-खुद काट ली जाएगी।
- इस योजना का लाभ लाभार्थी तथा उसकी पत्नी को ही प्रदान किया जाएगा अन्य किसी को नहीं।
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना छोड़ने पर लाभ
यदि उम्मीदवार किसी कारण का Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana के अंतर्गत आवेदन करके बीच में ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने का इरादा छोड़ते हैं तो उन्हें कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे।
- इस योजना को छोड़ने पर प्रीमियम और उस पर लगा ब्याज लाभार्थी को वापस प्रदान किया जाएगा।
- यदि लाभार्थी की आयु 60 वर्ष है और वह पेंशन प्राप्त कर रहा है तथा इसी कारणवश उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को आधी पेंशन प्रदान की जाएगी।
- लाभ प्राप्त करने वाले पति और पत्नी दोनों की मृत्यु की स्थिति में भुगतान की राशि फंड में जमा की जाएगी।
- अगर कोई व्यक्ति बीच में ही Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana को छोड़ देता है तो योजना से बाहर आने के लिए सरकार द्वारा दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
- प्रीमियम भुगतान करने वाले लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उसकी पत्नी या बच्चे प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। लेकिन यदि लाभार्थी की पत्नी या बच्चे इस योजना के अंतर्गत प्रीमियम का भुगतान करना नहीं चाहते तो वह इस योजना को छोड़ सकते हैं।
- अगर प्रधानमंत्री मानधन योजना के अंतर्गत प्रीमियम भुगतान कर रहे व्यक्ति विकलांग हो जाता है तो उसकी पत्नी या अन्य कोई प्रीमियम का भुगतान कर सकता है।
- यदि वह और भुगतान करना नहीं चाहते तो बैंक आपको आपकी राशि प्रदान कर देगी।
उत्तर प्रदेश जनसंख्या कानून UP population control bill 2023 in Hindi
Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप वित्त मंत्री द्वारा आयोजित की गई इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत आवेदन करके अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करना चाहते हैं तो आवेदन करने के दौरान आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
यदि आप उन दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी हमें नीचे उपलब्ध कराई है।
आधार कार्ड- प्रधानमंत्री मानधन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए लाभार्थी को पहचान के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी।
जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर- मानधन योजना का लाभ केवल देश के उन छोटे व्यापारियों को प्रदान किया जाएगा जिनका पंजीकरण जीएसटी के अंतर्गत होगा इसीलिए आवेदन कर्ता के पास जीएसटी का रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है।
बैंक खाते का विवरण- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली पेंशन लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट प्रदान की जाएगी इसीलिए लाभार्थी को आवेदन करते समय अपना बैंक खाते का विवरण देना होगा।
पासपोर्ट साइज फोटो- आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कुछ पासपोर्ट साइज फोटो भी होनी चाहिए जिसे एप्लीकेशन फॉर्म के साथ लगाना होगा।
पीएम कर्म योगी मानधन योजना के लिए निर्धारित की गई जरूरी पात्रता
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना को शुरू करते समय केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं निर्धारित की गई है ताकि इस योजना का लाभ केवल पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों को ही प्राप्त हो। जो सूचीबद्ध रूप में नीचे दी गई है यदि आप इस योजना के पात्र हैं तो आप आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana के अंतर्गत आवेदन करने वाले कारोबारियों और व्यापारियों की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- मानधन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का पात्र मुख्य रूप से देश के छोटे व्यापारियों को बनाया गया है अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र माने जायेंगे।
- अगर आपका बड़ा व्यवसाय है तो आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ नहीं ले सकते हैं।
- पीएम मानधन योजना 2023 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार यदि किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं तो वह इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- यदि उम्मीदवार आयकर का भुगतान करता है तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने में सक्षम रहेगा।
पीएम कर्म योगी मानधन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
भारत देश में निवास करने वाले जो भी इच्छुक छोटे व्यापारी प्रधानमंत्री मानधन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो हमने आपकी सुविधा इस योजना के अंतर्गत अप्लाई करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण स्टेप की जानकारी नीचे दी है
जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं
- Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana के तहत आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने निकट के जन सुविधा केंद्र यानी सीएससी केंद्र में जाना होगा।
- और आवेदन शुल्क तथा सभी जरूरी दस्तावेजों को सीएस केंद्र अधिकारी को सौंपना होगा।
- इसके बाद सीएस केंद्र अधिकारी द्वारा आपका एप्लीकेशन फॉर्म मानधन योजना के अंतर्गत भरा जाएगा।
- आवेदन पत्र भरने के पश्चात अधिकारी के द्वारा आपको आपके आवेदन के प्रमाण की प्रतिलिपि प्रदान की जाएगी।
- जिसे आपको भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखना है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप हमारे द्वारा नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana official website पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Click here to apply now का ऑप्शन दिखाई देगा,इस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।
- जिसमें आपको Self Enrollment के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक और नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर proceed के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे इस पेज में आपको अपना नाम ईमेल आईडी और कैप्चर कोड fill करना होगा। और जेनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दर्ज करके सत्यापित करें कि ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने प्रधानमंत्री मानधन योजना का आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी आपको सही सही भरनी होंगी।
- तत्पश्चात मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात आपको अब एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करने की आवश्यकता है जिसके लिए आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मानधन योजना टोल फ्री नंबर
कोई भी उम्मीदवार इस योजना से संबंधित शिकायत को दर्ज करना चाहता है तो वह इसके टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है। जो 24*7 उपलब्ध सक्रिय रहता है अब जब चाहे कॉल करके जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
टोल फ्री नंबर – 18002676888
पीएम कर्म योगी मानधन योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
क्या सभी आयु वर्ग के लाभार्थियो को एक समान प्रीमियम भुगतान करना होगा?
जी नही! सभी वर्ग के उम्मीदवार को अलग-अलग प्रीमियम देना होगा। जैसे की 18 वर्ष के लाभार्थियों को 55 रूपये और 40 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को हर महीने 200 रूपये प्रीमियम देना होगा।
इस योजना के के अंतर्गत कौन से नागरिकों को लाभ दिया जायेगा?
छोटे उधोग धंधो से संबंध रखने वाले व्यापारियों को योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जायेगा। जिनकी वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये होगी।
पीएम मानधन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष के बाद कितने रूपये मासिक पेशन दी जाएगी?
इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद लाभार्थी को प्रतिमा ₹3000 की सहायता राशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपने निकट के जन सुविधा केंद्र में जाना होगा।
यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो क्या लाभार्थी के परिवार को लाभ मिलेगा?
जी हां यदि प्रीमियम भुगतान करने वाले लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार ने उसकी पत्नी को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य को लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
पीएम मानधन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
पीएम मानधन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट maandhan.in है।
निष्कर्ष
तो आज आपने हमारी इस वेबसाइट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा संचालित की गई Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana 2023 के बारे में जानकारी हासिल की।
यदि आप प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने में कोई समस्या आ रही है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके अपनी समस्या बता सकते है।
2 thoughts on “Pradhan Mantri Karam Yogi Mandhan Yojana 2023”